!! डाक्टर बनकर गरीब मरीजो की सेवा करना है उसका उद्देश्य
जौनपुर।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
सीबीएससी बोर्ड की इण्टर परीक्षा के आये परिणाम में सेंट पैट्रिक स्कूल की छात्रा प्रदीप्ति मिश्रा ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। प्रदीप्ति 94 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर जिले की टापर बनी। प्रदीप्ति मिश्रा नगर के राजकालोनी हुसेनाबाद मोहल्ले की निवासी है। उसके दादा लालमणि मिश्र दीवानी न्यायालय में वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व एडीजीसी, चाचा प्रकाश मिश्र वर्तमान एडीजीसी फौजदारी है। पिता प्रदीप मिश्रा बिजनेसमैन हैं और मां पूनम मिश्र प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका हैं। बेटी की सफलता से पूरा परिवार गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
प्रदीप्ति ने तहलका 24x7 को बताया कि उनका उद्देश्य डाक्टर बनकर गरीब मरीजों की सेवा करना है। अन्य छात्रों को उसने संदेश दिया की कड़ी मेहनत और लगन से सफलता पाई जा सकती है। उसने अपनी सफलता श्रेय स्कूल व कोचिंग के टीचर, मम्मी, पापा समेत पूरे परिवार को दिया है।



Comments
Post a Comment