जौनपुर।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र ने जिले के सभी उपजिलाधिकारियों/ निकाय के अधिकारियों को निर्देशित किया कि राशन कार्डों का सत्यापन रोस्टर के अनुसार करायें। इस मौके पर जिलापूर्ति अधिकारी ने बताया कि राशन कार्ड सत्यापन का कार्य मुख्यमंत्री के प्राथमिकता के कार्यक्रम में है। राशन कार्ड सत्यापन का कार्य 100 दिन के भीतर हर हालत में किया जाना है। उन्होंने बताया कि लेखपाल एवं आंगनवाड़ी द्वारा सत्यापन कार्य करने से कहीं मना किया जा रहा र्है। जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों को सत्यापन कराने का निर्देश देते हुये कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही/ शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारीद्वय उमाकान्त त्रिपाठी, आशुतोष मोहन अग्निहोत्री सहित तमाम अधिकारी उपस्थित रहे।


Comments
Post a Comment