!! डीडीसी ऋतु सुहास का इसी पद पर लखनऊ तबादला


!! एडीएम ई पीपी सिंह अब गोरखपुर नगर आयुक्त

आज़मगढ़। 
अनिल मौर्या 
तहलका 24x7 
                  प्रशासनिक अधिकारियों का रविवार को शासन स्तर से फेरबदल किया गया है। आजमगढ़ की उपसंचालक चकबंदी ऋतु सुहास को अब और महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी देते हुए उन्हें सूबे की राजधानी लखनऊ में इसी पद पर भेजा गया है। एडीएम प्रशासन प्रेम प्रकाश सिंह अब मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर में नगर आयुक्त रहेंगे। आजमगढ़ के एडीएम प्रशासन अब लवकुश कुमार त्रिपाठी रहेंगे। आज़मगढ़ के सीडीओ रहे महेंद्र कुमार वर्मा को नई पोस्टिंग में शुक्लागंज उन्नाव विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं आलोक कुमार वर्मा अब आज़मगढ़ के मुख्य विकास अधिकारी रहेंगे व आजमगढ़ मण्डल के अपर आयुक्त राजेन्द्र कुमार रहेंगे।

Comments