!! हत्याभियुक्त सहित दर्जनों वांछित चढ़े पुलिस के हत्थे


जौनपुर। 
रवि शंकर वर्मा 
तहलका 24x7 
                     आरक्षी अधीक्षक शैलेश पाण्डेय द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में जनपद की अलग-अलग थाना पुलिस ने कई वांछितों, वारण्टियों, पशु तस्करों, अवैध मादक पदार्थ बेचने वालों सहित अपराध में संलिप्त लोगों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। 
             पुलिस सूत्रों के अनुसार लाइन बाजार थाने में दर्ज धारा 354 के आरोपी अनिल पाण्डेय पुत्र संतराम पाण्डेय निवासी फूलपुर थाना लाइन बाजार को सिहीपुर रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया। इसी तरह बदलापुर थाने में दर्ज धारा 363, 366, 376, 506 के आरोपी राकेश कुमार गुप्ता उर्फ कल्लू पुत्र मुन्नर गुप्ता निवासी पूरा बघैला थाना सिकरारा कलिंजरा मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। उधर मड़ियाहूं थाना पुलिस ने धारा 323, 504, 306 से सम्बन्धित अभियुक्त अभय मौर्या उर्फ भूल्लन पुत्र स्व. मेवा लाल मौर्या निवासी करियांव थाना मीरगंज व अंजू देवी पत्नी स्व. अखिलेश मौर्या निवासी सेउर थाना मड़ियाहूं को सेउर से गिरफ्तार करते हुये आवश्यक कार्यवाही के उपरान्त जेल भेल दिया। इसके अलावा रामपुर, बक्शा, खेतासराय, सरायख्वाजा, मीरगंज थाना पुलिस ने विभिन्न मामलों के आरोपी को पकड़कर जेल भेज दिया।



Comments