जौनपुर। रवि शंकर वर्मा तहलका 24x 7 नगर के रिजवी खां मोहल्ले में स्थित एक होटल में सोमवार को मानसून की दशा व दिशा पर विचार गोष्ठी आयोजित हुई। जहां ज्योतिषियों व मौसमविद् ने अपना विचार व्यक्त किया। इस मौके पर मौसमविद् डा. दिलीप सिंह, डा. मानवेन्द्र, डा. जगदीश सिंह शास्त्री, मनीष कुमार, सुरेश कुमार, राजकुमार मौर्य सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि ज्योतिष व मौसम विभाग के निचोड़ के आधार पर मानसून 30 मई को पूर्वी भारत के तट सहित बंगाल, 1 जून को केरल, 10 जून तक मुम्बई, गुजरात, 15 जून तक बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश एवं 1 जुलाई तक पूरे भारत में पहुंच जायेगा। साथ ही 30 मई से 3 जून तक जबर्दस्त मानसूनी गतिविधियों तेज हवाओं के बीच चक्रवात भी आ सकता है। इस बार मानसून पर लानीनो, अलनीनो, तिब्बत का पठार, चालसी हवाओं, सूर्य, लानीनो तथा अलनीनो के मिश्रित प्रभाव से नदियों में जबर्दस्त बाढ़ होगी। 1985 के बाद पहली बार जौनपुर में बाढ़ आने की संभावना बन रही है। मानसूनी सीजन घनघोर बारिश के साथ बीच-बीच में सूखाग्रस्त रहेगा। इस अवसर पर पद्मा सिंह, रेनू, शिप्रा, डा. सत्य प्रकाश आदि उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment