जौनपुर।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र ने कलेक्ट्रेट सभागार में नगर निकाय की बैठक किया। जहां संशोधित अधिसूचना एवं विडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से दिये गये निर्देशानुसार अब दावे व आपत्तियों के निस्तारण 5 जून तक किया जायेगा। 6 से 12 जून तक पूरक सूचियों की पाण्डुलिपियों की तैयारी तथा उन्हें मूल सूची में यथास्थान समाहित करने की कार्यवाही की जायेगी जिसके बाद सूची की अन्तिम प्रकाशन किया जायेगा।
जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों, निकाय के अधिकारियों को निर्देषित किया कि वे सभी बीएलओ कहें कि वे अपने तैनाती स्थल पर प्रातः 8 से सायं 5 बजे तक उपस्थित रहेंगे। साथ ही निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार घर-घर जाकर पात्र मतदाताओं के नाम बढ़ाने एवं अपात्र मतदाताओं के नाम हटाने की सूचना उपजिलाधिकारी को देंगे। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देशित किया कि मतदाता जिस वार्ड का रहने वाला हो, उसका नाम उसी वार्ड में दर्ज किया जाय। मतदाताओं के गलत नामों का सुधार कराया जाय। डुप्लीकेट मतदाताओं को ठीक कराया जाय एवं अपात्रों का नाम काटा जाय तथा पात्रों का नाम जोड़ा जाय। जिलाधिकारी ने निकाय के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सूची में गड़बडी मिलने की जांच करायी जायेगी जिसमें दोषी मिलने पर प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारीद्वय उमाकान्त त्रिपाठी, आशुतोष मोहन अग्निहोत्री सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।


Comments
Post a Comment