!! मौजूद लोगों को तम्बाकू के दुष्प्रभाव के बारे में अवगत कराया गया
!! जनहित कारी सेवा संस्थान अम्बारी के तत्वावधान में संगोष्ठी आहुत
!! उपस्थित लोगों को नशा मुक्ति के लिए शपथ दिलाई गई
आजमगढ़।
सिद्धेश्वर पाण्डेय
तहलका 24x7
आजमगढ़ जनपद के अम्बारी क्षेत्र अंतर्गत माहुल बाजार के आनँद होम्यो हाल पर जनहित कारी सेवा संस्थान के तत्वावधान में बुधवार को विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमे तम्बाकू और इससे निर्मित सामग्रियों से मनुष्य के स्वास्थ पर पड़ने वाले घातक दुष्प्रभाव और बीमारियों के बारे मे चर्चा की गई।
संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुये वरिष्ठ होम्यो चिकित्सक डा अरविन्द पाण्डेय ने बताया कि तम्बाकू शरीर मे निकोटीन की मात्रा को तेजी से बढ़ाता है इससे हृदय और फेफड़ों पर घातक प्रभाव पड़ता है।बीडी सिगरेट पान मसाला आदि जो केमिकल युक्त तम्बाकू से बना है ज्यादा हानिकारक है। मनुष्य द्वारा इसके प्रयोग से हृदय रोग,फेफड़ों और मुँह का कैंसर होता है जो की जानलेवा है।तम्बाकू का प्रयोग किसी भी रूप मे करना घातक है इससे बचना चहिये।
होम्योपैथी मे धूम्रपान से छुटकारा के लिये आर्सेनिक,टैवेकम,अवेना आदि दवाएं हैं । जिसके सेवन से इससे निजात मिल सकती है और इसका दुष्प्रभाव कम हो सकता है। वहीँ डा अरबिंद पाण्डेय ने संस्था द्वारा कई वर्षो से चलाए जा रहे नशा उन्मूलन कार्यक्रम जैसे पुनीत कार्य पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त किया और जनहित में किये गए आंदोलन में अपनी पूर्ण भागीदारी कायम रखने का बचन दिया।
संस्थान के अध्यक्ष त्रिलोकी नाथ पाण्डेय ने तम्बाकू के दुष्प्रभाव को जनहानि और स्वास्थ हानि के मार्मिक अभिभाषण से लोगो को आंदोलन से जुड़ कर सहयोग की अपील की। संगोष्ठी मे उपस्थित सैकड़ो लोगो को धूम्रपान न करने की शपथ भी दिलाई गई। बैठक का संचालन संस्था के सचिव/ प्रबंधक सिद्धेश्वर पाण्डेय ने और अध्यक्षता राजनाथ पाण्डेय ने किया।
संगोष्ठी मे प्रमुख रूप से मुंशी रजा,डा. अविनाश पाण्डेय, शशिकांत पाण्डेय वीरेंद्र यादव , मो अतहर, सूबेदार प्रजापति, मिठाई लाल, मोनू मौर्या, संतोष गुप्ता, प्रेमचंद, आशुतोष पाण्डेय आदि लोग मौजूद रहे।



Comments
Post a Comment