शाहगंज ।
विनोद साहू
तहलका 24x7
जेसीआई शाहगंज सिटी एवं शाहगंज शक्ति की ओर से सदस्यों को प्रभावी भाषण कला एवं संसदीय प्रक्रिया व प्रणाली की जानकारी देने के लिये प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
राष्ट्रीय प्रशिक्षक जेसी शालिनी बर्मन ने सदस्यों को रोचक अंदाज में प्रशिक्षित किया। इस दौरान संसदीय प्रणाली, उसकी प्रक्रिया और प्रोटोकॉल की भी जानकारी सदस्यों को दी गई l इससे पहले जेसीआई शाहगंज सिटी के अध्यक्ष जेसी दिवाकर मिश्र व जेसीआई शाहगज शक्ति की अध्यक्ष जेसी खुशबू जायसवाल ने प्रशिक्षिका व सदस्यों का स्वागत किया।
इस दौरान संजय गुप्ता,दीपक जायसवाल, आशा गुप्ता, गीता जायसवाल, अमृता जायसवाल, सचिन वर्मा, सौरभ सेठ, संदीप जायसवाल, जेजे अध्यक्ष रोहित गुप्ता, चंदन गुप्ता, अनुपमा जायसवाल, तारिक़ शेख, आशीष प्रीतम,आशीष जायसवाल, रंजीत साहू, मंटू चौरसिया, निर्भय जायसवाल, आनंद वर्मा, सुफियान अंसारी, दीपक सिंह, रेनू सेठ, धीरज गुप्ता, आदि उपस्थित रहे।अंत में कार्यक्रम संयोजक रीता जायसवाल और विकास साहू ने सभी का आभार व्यक्त किया।




Comments
Post a Comment