!! सपा में भी मचा है टिकट हेतु घमासान



!! नगरपालिका अध्यक्ष पद हेतु उम्मीदवारों की भारी भीड़

!! जौनपुर जनपद के शाहगंज पालिका का मामला

!! सपा मुखिया समेत मुलायम सिंह यादव से लगाई जा रही है टिकट की गुहार

शाहगंज। 
विनोद साहू
तहलका 24x7 
                   नगरपालिका चुनाव के मद्देनजर सपा नेताओं में टिकट पाने की मारामारी मची हैं। एक दर्जन से अधिक उम्मीदवार टिकट की उम्मीद में कई महीनों से तन मन धन लगाये हुये हैं। पारिवारिक कलह के बाद विधानसभा चुनाव में धरातल पर पहुंच चुकी पार्टी में भी नगरपालिका अध्यक्ष पद हेतु टिकट पाने की होड़ मची है। एक दर्जन से अधिक लोग उम्मीदवारों की लाइन में लगें हैं। टिकट पाने हेतु  स्थानीय नेता का चरण वंदन जारी है। वहीं वर्तमान अध्यक्ष की दावेदारी भी मजबूत दिख रही है। लेकिन चरण चापण के दम पर कुछ नेताओं ने स्वभू उम्मीदवार खुद को धोषित कर दिया है।
               
                मालूम रहे पूर्व चुनाव में सपा ने मैदान में उम्मीदवार नहीं उतारा था। लेकिन सपा के कई नेता मैदान में उतरे रहे। हर कोई खुद को सपा समर्थित बताता रहा। इसी में वर्तमान अध्यक्ष चुनाव जीत गये। लेकिन इन्हें जिले के एक कद्दावर मंत्री के खेमे का माना जाता रहा। जिसके चलते इस बार टिकट के सबसे प्रबल दावेदारी के बावजूद इन्हें टिकट मिलता फिलहाल नजर नहीं आ रहा। बताते हैं कि स्थानीय स्तर पर टिकट बांटने के जिम्मेदार इन्हें पिछले विधानसभा चुनाव में बसपा का प्रचारक बता रहे हैं। यह खुद एक सक्रिय कार्यकर्ता ने खुलासा किया। 
               वहीं नये नवेले दलबदलूओ ने अपनी पैठ के दम पर टिकट हासिल कर लेने का दावा करते फिर रहे हैं। साथ ही पुराने कार्यकर्ता अभी भी अपने कार्यों व पार्टी के प्रति समर्पण के दम पर टिकट पाने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। फिलहाल ऊट किस करवट बैठता है यह देखना दिलचस्प होगा। हालांकि विधानसभा चुनाव में नगर क्षेत्र से भारी मात्रा में सपा को मतदान किया था। इसी आसरे प्रत्याशी अपनी जीत का सपना संजोये हुये हैं। वहीं नेतागण प्रदेश, जनपद व स्थानीय नेता का चक्कर टिकट हेतु काट रहे हैं। लगभग आधा दर्जन उम्मीदवारों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि स्थानीय स्तर पर टिकट मिलने का आश्वासन भी मिल चुका है। अब देखें स्थानीय स्तर पर टिकट तय होता है जिला अथवा प्रदेश से। हालांकि स्थानीय नेता की भूमिका प्रबल रहना तय है।

Comments