!! उच्च अधिकारियों के आदेश के बावजूद स्तिथि जस की तस
जौनपुर। रवि शंकर वर्मा तहलका 24x7 जौनपुर जनपद के शाहगंज नगर मे जाम के झाम से पूरे दिन लोगों को दो चार होना पड़ता है।अतिक्रमण , डग्गामार वाहन , व्यवसायियो द्वारा दुकान के बाहर माल रखना एवं बेतरतीब दो पहिया वाहनों के सडक पर खड़ा करना मुख्य कारण है।
नगर पालिका द्वारा घासमंडी चौक व कोतवाली रोड पर पैदल चलने वालों के लिए फुटपाथ बनवाया गया था। जिसपर दुकानदारों ने कब्जा कर रखा है। पूर्व में घासमंडी चौक के फुटपाथ को पालिका द्वारा तोड़ दिया गया। जिससे वहां जाम की समस्या कुछ हद तक दूर हो गई। लेकिन कोतवाली रोड का फुटपाथ जस के तस पड़ा है। जिसके चलते पूरा दिन थाना रोड व कोतवाली चौक जाम की चपेट में रहता है। जाम रामलीला भवन चौक से शुरू हो लोहामण्डी कोतवाली चौक घासमंडी कोतवाली रोड कलक्टरगंज श्री रामपुर रोड डाक घर चौक हुसैनगंज जेसीज चौक से लगाय रोडवेज खुटहन मार्ग तिराहा अहरौला पडाव पर लगा रहता है।
रोडवेज अहरौला पडाव जेसीज चौक खुटहन तिराहा कोतवाली चौक पर डग्गामार वाहनों द्वारा सवारी बैठाने हेतु सड़क पर ही वाहन खड़े कर दिए जाते हैं। जो जाम का मुख्य कारण है। वही कलक्टरगंज मे दुकानदार व वाहन स्वामी टैक्टर डीसीएम ट्रक आदि वाहनों को सड़क पर ही खड़ा कर पूरे दिन सामान लोड अनलोड कराते हैं। जिससे उधर से चिकित्सालय रेलवे स्टेशन रोडवेज व तहसील की ओर आने जाने वालो को घंटो जाम में फसा रहना पड़ता है। इस बाबत तात्कालिन उपजिलाधिकारी राकेश कुमार गुप्ता ने कोतवाली में व्यवसायियो की बैठक कर गाड़ी एक लाइन में खडा करने व दूसरा लाइन खाली रखने की सहमति बनी थी। जब तक वे रहे ऐसा होता भी रहा। लेकिन उनके जाते ही सारी व्यवस्था जस की तस हो गयी।
कोतवाली परिसर के ठीक बाहर व बगल जबरदस्त अतिक्रमण है। कुछ दिन पूर्व एस पी सिटी कमलेश दीक्षित कोतवाली आये। मौके पर मौजूद सी ओ व कोतवाल से अतिक्रमण हटवाने का निर्देश दिया। लेकिन स्तिथि जस की तस बनी है। अब देखना है कोतवाली के नाक के नीचे का अतिक्रमण कब हटता है।



Comments
Post a Comment