!! सर्वोदय पब्लिक में स्नेहा चमकी
आज़मगढ़।
अनिल मौर्या
तहलका 24x7
रविवार को दिन में सीबीएसई बोर्ड के इन्टर मीडियेट परिणाम के घोषित होने को लेकर सुबह से ही छात्र छात्राओं व उनके पैरेंट्स में जबरदस्त बेचैनी थी। सभी बच्चे अपने परिणाम व अपने ग्रेड परसेंटेज पोज़ीशन को लेकर बेसब्र थे।
जैसे ही परिणाम घोषित हुआ मोबाइल, कंप्यूटर पर अपना नंबर जानने की होड़ लग गयी। स्कूलों में भी रिजल्ट को लेकर तैयारिया थीं। जैसे ही परिणाम आया सभी के चेहरे खिल उठे। उत्साह देखकर यह लग रहा था कि मीठा फल इन सभी के कठोर श्रम व लगन का परिणाम है।
शहर के हरबंशपुर स्थित सर्वोदय पब्लिक स्कूल की स्नेहा यादव ने 90% अंक प्राप्त किया, दिपेन्द्र पाल ने 88% अंक प्राप्त किया। अनिता यादव 85%, विनायक राय व अतुल यादव ने संयुक्त रूप से 84%, दीपांकर 83%, शीलेश 82% व शिवम् यादव ने संयुक्त रूप से 82% अंक प्राप्त किया। विद्यालय का परिणाम 90% प्रतिशत रहा। विद्यालय के संस्थापक राजेन्द्र प्रसाद यादव ने बच्चों को उनकी सफलता पर हार्दिक बधाई दी और बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। वहीँ अन्य विद्यालयों में इसरार सिद्दीकी ने 93.8% अंक पाया, रिया त्रिपाठी ने 93.6% अंक व विजय सरोज ने 91.4% अंक प्राप्त कर सफलता दर्ज कराई।



Comments
Post a Comment