!! 31 मई को तम्बाकू निषेध दिवस पर निकाली
जौनपुर ।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की बैठक की जहां डीपीएम सत्यव्रत त्रिपाठी ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत अच्छा कार्य करने वाले संविदा कर्मियों को अगली बैठक में कार्यकाल बढ़ाने की अनुमति दी जायेगी। जिला स्वास्थ्य समिति के निर्णय कि अनुसार 9.50 लाख रूपया स्वीकृति प्रदान की गयी। जिलाधिकारी ने कहा कि कार्ययोजना तैयार करने व दवाओं की आपूर्ति के साथ ही गरीब व्यक्तियों को दवा भी उपलब्ध करायी जाय, इसके साथ ही एनआईसी एवं जनप्रतिनिधियों को भी अवगत कराया जाय। नोडल अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत 31 मई को तम्बाकू निषेध दिवस मनाया जायेगा जिसके बात प्रातः 8 बजे कलेक्ट्रेट परिसर से रैली निकलेगी।
रैली को जिलाधिकारी द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया जायेगा। क्षय रोग की दवाओं के लिये 744000 रूपये की स्वीकृति प्रदान की गयी। संविदा पर चल रहे वाहनों की अवधि 30 जून तक बढ़ाने की स्वीकृति प्रदान की गयी है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित कुष्ठ रोग जननी सुरक्षा शिशु सुरक्षा नियमित टीकाकरण परिवार नियोजन अन्धता निवारण, मलेरिया नियत्रंण, डेंगू , काला ज्वर, क्वालिटी इन्श्योरेन्स आदि कार्यक्रमों की गहन समीक्षा किया तथा मानक से कम लक्ष्य पूर्ण करने वाले प्रभारी चिकित्साधिकारियों को शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। इसी क्रम में डीपीएम ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन योजना के अन्तर्गत कायाकल्प पर राज्य स्तर पर प्रथम पुरस्कार 50 लाख रूपया, द्वितीय 20 लाख रूपया व तृतीय पुरस्कार 10 लाख रूपया का दिया जायेगा। इस अवसर पर सीएमओ एके निगम, डीआईओएस भाष्कर मिश्र, डीडीओ दयाराम, बीएसए सत्येन्द्र सिंह, डिप्टी सीएमओ एके मिश्र सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।



Comments
Post a Comment