!! कंटेम्परेरी डांस ग्रुप प्रथम व बालीवुड डांस ग्रुप आया द्वितीय
जौनपुर।
रवि शंकर वर्मा।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
डी एक्टिवेट डांस क्लासेज द्वारा पांच दिवसीय समर कैम्प का आयोजन हुआ जिसका समापन बीती रात धूमधाम से हुआ। नगर के रूहट्टा स्थित शाश्वत वाटिका में आयोजित समर कैम्प में जहां 5 दिन लगातार मुम्बई से आये नामचीन कलाकारों ने बच्चों को नृत्य की बारीकियों को बताया, वहीं अंतिम दिन अनुभवी कोरियोग्राफरों की उपस्थिति में प्रतिभाओं को निखारा गया।
साथ ही अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रथम व द्वितीय पुरस्कार के साथ अन्य सभी को प्रमाण पत्र दिया गया। समापन समारोह में अतिथि के रूप में दादा साहब फाल्के फिल्म फाउण्डेशन एवार्ड 2017 के कोरियोग्राफर मास्टर सरफराज खान के अलावा सामक डावर के स्टूडेंट अमित गोस्वामी उपस्थित रहे। इस दौरान कंटेम्परेरी डांस ग्रुप को प्रथम व बालीवुड डांस ग्रुप को द्वितीय पुरस्कार से नवाजा गया। इसके साथ ही सभी प्रतिभागियों को अतिथि श्री खान व श्री गोस्वामी द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया। इस अवसर पर चांद, एप्पल, रागी, अर्ध्या, प्रियांशी, हर्षित, उर्वी, महक सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अन्त में डांस क्लास के संचालक रोहित रेमो ने समस्त अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।



Comments
Post a Comment