जौनपुर।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र ने जिले के सभी उपजिलाधिकारियों/ निकाय के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वार्ड वार बीएलओ की समीक्षा सुपरवाइजर द्वारा कराकर प्रतिदिन रिपोर्ट जिलाधिकारी कैम्प कार्यालय में दें। 15 जून तक सभी सड़कों को गड्ढामुक्त कराया जाय। सभी अधिशासी अधिकारी समन्वयक का कार्य करेंगे। जिलाधिकारी ने सभी अधिशासी अधिकारी व उपजिलाधिकारी को निर्देशित किया कि जनता को सफाई, स्वच्छ पेयजल, विद्युत आपूर्ति, राशन कार्ड सत्यापन, खाद्यान्न वितरण रोस्टर के अनुसार कराना सुनिश्चित करेें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारीद्वय उमाकान्त त्रिपाठी, आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, सभी उपजिलाधिकारी, तहसीलदार सहित अन्य उपस्थित रहे।


Comments
Post a Comment