!! जनशिकायतों का निस्तारण 10 दिन के अंदर होना चाहिए : जिलाधिकारी


!! एडीएम उमाकांत त्रिपाठी ने अनुपस्थित अधिकारियों का वेतन रोकने का दिया आदेश 

जौनपुर। 
रवि शंकर वर्मा 
तहलका 24x7 
                     जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई जहां उन्होंने जिलास्तरीय अधिकारियों, सभी उप- जिलाधिकारीयों, निकाय के अधिकारियों के साथ आनलाइन मुख्यमंत्री सन्दर्भ, जिलाधिकारी सन्दर्भ, तहसील दिवस के शिकायतों की समीक्षा विभागवार किया। साथ ही उन्होंने जन शिकायतों के निस्तारण में सभी अधिकारियों को निर्देषित किया कि 10 दिन के भीतर हर हालत में निस्तारित करें। 15 दिन के बाद निस्तारण की श्रेणी सी प्राप्त हो जाती है। 
                 इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी उमाकान्त त्रिपाठी ने बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों का वेतन रोकने का आदेश दिया। साथ ही कहा कि सभी अधिकारी अपने व्हाटसअप पर आनलाइन शिकायत को डाउनलोड कर दिन में कई बार देखें। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी 4 जून दिन रविवार को शिकायत निस्तारण न करने वालों के साथ 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक करेंगे। बैठक में उपस्थित अपर आरक्षी अधीक्षक ग्रामीण अरूण श्रीवास्तव को निर्देषित किया कि विभाग के लम्बित शिकायतों को निस्तारित कराये। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि 84 प्रतिशत  शिकायतों का निस्तारण किया गया है लेकिन 15 दिन से अधिक लम्बित शिकायतों के निस्तारण में जिला 10वें स्थान पर है।

                          विशेष सचिव मुख्यमंत्री ने 26 मई को समीक्षा बैठक किया था जिसमें 3 दिन के अन्दर निस्तारित करने का आदेश दिया था। मुख्यमंत्री संन्दर्भ 191 पीजी पोर्टल पर 153 और शासन, राजस्व परिषद, निदेशालय , 39 कुल 383 प्रकरण लम्बित हैं। जिलाधिकारी सन्दर्भ 4866 में 4095 निस्तारित आनलाइन 2720 में 2057 निस्तारित किया गया है। 
               इस अवसर पर अपर जिलाधिकारीद्वय उमाकान्त त्रिपाठी, आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, अपर आरक्षी अधीक्षक ग्रामीण अरूण श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट रत्नाकर मिश्र, उपजिलाधिकारी सदर प्रियंका प्रियदर्शनी, केराकत जगदम्बा सिंह, शाहगंज आरके पटेल, मछलीशहर डा. विश्राम यादव, बदलापुर सत्यप्रिय सिंह, मड़ियाहूं राहुल विश्वकर्मा, क्षेत्राधिकारी केराकत राजकुमार पाण्डेय, परियोजना निदेशक जगदीश त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी दयाराम, उपायुक्त मनरेगा संजय पाण्डेय, डीपीआरओ सुधीर श्रीवास्तव, अपर जिला सूचना अधिकारी केके त्रिपाठी, जिला विद्यालय निरीक्षक भाष्कर मिश्र, पिछड़ा वर्ग अधिकारी शैलेष राय, जिला विकलांग अधिकारी राजेश सोनकर, जिला समाज कल्याण अधिकारी मिनाक्षी वर्मा, तहसीलदार चन्द्रेश सिंह, पीके राय, राजेन्द्र बहादुर, कैलाश सरोज उपस्थित रहे।

Comments