* निकाय चुनाव की गुणा गणित शुरू


*निकाय चुनाव की सरगर्मी तेज, गुणा गणित बैठक बाजी शुरू

*शाहगंज निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए लगभग दो दर्जन प्रत्याशी की चर्चा

 विनोद साहू
राकेश अग्रहरि                  
                   सूबे में नगर पालिका चुनाव की अभी घोषणा तो नहीं हुई है लेकिन जौनपुर के शाहगंज नगर पालिका परिषद के प्रत्याशियों की गुणा गणित जोरों पर है। दावत मिटिंग सेटिंग गेटिंग सब के सब शुरू हो चुका है। पोस्टर बैनर युद्ध प्रारम्भ है। इस बार के स्थानीय चुनाव में सोशल मीडिया का भी बड़ा योगदान रहने वाला है। इसके दृष्टिगत प्रत्याशियों ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है। वे किसी भी स्तर पर पिछडना नहीं चाह रहे। कुल मिलाकर कौटिल्य के राजनीतिक सूत्र साम दाम दण्ड भेद की नीति पर चुनाव लड़ प्रत्याशी मैदान मारने की तैयारी है।
           
                            

                         नगर पालिका अध्यक्ष पद हेतु अब तक दो दर्जन से अधिक नाम सामने आ चुके हैं। सबसे ज्यादा प्रत्याशी भाजपा का टिकट चाहते हैं। इन्हें मोदी- योगी के नाम पर नैया पार होती दिख रही है। मजेदार बात यह है कि कमोबेश डूब चुकी सपा के टिकट चाहने वालों की संख्या भी कम नहीं है। वहीं निर्दलीय भी मैदान मारने की जुगत में लगें हैं। बसपा से भी लोग मैदान में उतरने को आतुर है। हालांकि विधानसभा चुनाव में हस्र के चलते मनोबल टूटा हुआ है। वहीं कांग्रेस से कोई भी नेता चुनाव लड़ने हेतु सामने नहीं आ रहा।


                     वर्तमान अध्यक्ष समेत दो पूर्व अध्यक्ष मैदान में उतरने को बावले है। वहीं वार्डो से इस बार सभासद प्रत्याशियों की संख्या ज्यादा रहने वाली है।पुराने चेहरे समेत इस बार कई नये चेहरे भी अध्यक्ष पद हेतु सामने आ रहे हैं। जो लगभग सभी प्रत्याशियों के सर दर्द बनेंगे। हालांकि की सभी जीत के दावे के साथ मैदान में उतरने को तैयार है। किसी को अपनी पार्टी पर भरोसा है तो किसी को अपने धन बल पर। वहीं वर्तमान अध्यक्ष व पूर्व में अध्यक्ष रहे लोगों को अपने काम में दम दिख रहा है। उन्हें भरोसा है कि उनके द्वारा किए गए काम उनकी जीत पक्की करेगें। वही इस बार का चुनाव पिछले चुनाव से महगां रहने वाला है। पूर्व में पैसे के दम पर तृतीय स्थान पर रहे प्रत्याशी के परिवार से पुनः मैदान में उतरने की सुगबुगाहट है।

            खबर / विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
             रवि शंकर वर्मा  ☎️  9838811610
                विनोद साहू   ☎️  9918551144
             राकेश अग्रहरि  ☎️  9956104903

Comments