राज सैनी
जौनपुर।
एंटी करेप्शन टीम वाराणसी ने आज जौनपुर पहुंचकर एक चकबंदी अधिकारी को दस हजार रूपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। टीम उसके खिलाफ जफराबाद थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी। रिश्वत लेने के आरोप में एक अधिकारी की गिरफ्तारी घूसखोर अधिकारियो कर्मचारियो में हड़कंप मच गया है।
तहलका 24x7 संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार सहायक चकबंदी अधिकारी (किर्तापुर) एक किसान गजराज यादव से उसकी चक सही करने के नाम पर 10 हजार रूपये रिश्वत मांग रहे थे। किसान के पैसा न होने के कारण उसे बार बार दौड़ा रहे थे। थक हारकर किसान ने एंटी करेप्शन टीम वाराणसी से सम्पर्क किया। टीम ने दस हजार रूपयो पर पाउडर लगाकर किसान को दिया और उसके पकड़ने के लिए जाल बिछाया है। आज योजना के तहत किसान ने चकबंदी अधिकारी को दस हजार रूपये दिया। पैसा पकड़ते ही एंटी करेप्शन टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

Comments
Post a Comment