जौनपुर।
जलालपुर क्षेत्र के त्रिलोचन महादेव शिव मन्दिर प्रांगण में भोजपुरी एलबम की शूटिंग की गयी। शूटिंग देखने के लिए काफी संख्या में जन सैलाब उमड़ पड़ा ।वेव कम्पनी बैनर तले बन रहे एलबम का पहला "ऐ ड्राइवर सइंया" गाना शिव मन्दिर के ईद-गिर्द फिल्माया गया। इस भोजपुरी एलबम का उद्घाटन उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष अनुराग वर्मा, सपा के वरिष्ट नेता रत्नाकर चौबे एवं जलालपुर थानाध्यक्ष ने किया। एलबम के चार गानों की शूटिंग क्षेत्र के आर्शिवाद होटल शिव मन्दिर के आस-पास की गयी। कलाकार व मीडिया प्रभारी चन्दन सेठ ने बताया एलबम में कुल आठ गाने है जिसमें आवाज़ सुप्रसिद्घ गायक कन्हैया लाल यादव, सचिन सागर ने दिया है। जिसकी अन्य गानें की शूटिंग वाराणसी,भदोही समेत ज्ञानपुर में की जायेगी।
भोजपुरी एलबम में मुख्य कलाकार चन्दन सेठ,कन्हैया लाल यादव,सचिन सागर, प्रगति, नमिता, पिंको एवं कोमल है। वहीं डायरेक्टर उज्जव पाण्डेय, कैमरामैन संदीप गुप्ता, कोरियोग्राफर गोल्डी जायसवाल, मेकअप मैन पंकज दादा हैं । इस अवसर पर विनय वर्मा,गनेश चौहान,सोनू गिरी,रामचन्दर सिंह,अरविन्द यादव,नीरज गिरी इत्यादि लोग मौजूद रहे।
खबर /विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
रवि शंकर वर्मा ☎️ 9838811610
विनोद साहू ☎️ 9918551144
राकेश अग्रहरि ☎️ 9956104903


Comments
Post a Comment