*पूर्व सदर विधायक जावेद अंसारी की तीसरी पुण्य तिथि आज*
*ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल के तत्वावधान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन*
ज़ेया अनवर
शाहगंज /जौनपुर
जौनपुर सदर विधानसभा के हर दिल अजीज पूर्व विधायक जावेद अंसारी की तीसरी पुण्य तिथि के अवसर पर स्थानीय ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता जिला सचिव अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ सपा फैज़ान अंसारी ने किया।
श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता कर रहे फैज़ान अंसारी ने अपने उद्बबोधन में कहा कि मरहूम विधायक जावेद अंसारी साहब हम सभी के बीच में नहीं है लेकिन कर्तव्य के प्रति निष्ठा, जमीन से जुड़े लोगों के प्रति अपनत्व, सभी के दुखों को अपना दुख समझने वाले जावेद साहब इन्हीं सच्चाइयों के कारण हम सभी के विचारों में जावेद अंसारी साहब आज भी जिन्दा हैं।
वहीं श्रद्धांजलि सभा में मौजूद गुफरान अहमद ने स्व. जावेद अंसारी जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पूर्व विधायक जी समाजवादी धारणा के सच्चे सिपाही थे। लोहिया जी की सोच, धारणा के सच्चे अनुपालक थे। इसी विचारधारा के कारण सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के बेहद करीब थे। तभी तो नेता जी ने लगातार तीन विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाया। 2002 में जावेद जी को हार का सामना करना पड़ा। वहीं 2007 में जौनपुर सदर विधानसभा सीट से विधायक चुने गये। 2012 विधानसभा चुनाव में बड़े कम मतों से पराजित हुए। फिर भी अपने व्यक्तित्व के नाते सभी वर्ग के लोगों के हर दिल अजीज रहे।
इस अवसर पर वेद प्रकाश यादव, सुहैल अंसारी, मो. अरशद, राघवेंद्र शुक्ला, भावेश यादव, जमील अहमद, मिर्जा हामिद, राजेश सिंह, अजय यादव, मो. ताबिश, मो. इस्लाम उर्फ पप्पू भाई, बदरे आलम, फिरतू मौर्या एवं अच्छे लाल गौतम प्रमुख रूप से मौजूद रहे। श्रद्धांजलि सभा का संचालन ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल के प्रबंधक सुफियान अंसारी ने किया।


Comments
Post a Comment