राज सैनी
जौनपुर।
नवागत पुलिस अधीक्षक शैलेष पाण्डेय जी ने पत्रकार वार्ता में बताया कि अपराध पर नियंत्रण और शिकायतों का कम से कम समय में गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण को प्राथमिकता दी जायेगी। श्री पाण्डेय शनिवार को कार्यभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से पुलिस लाइन में बात कर रहे थे। उन्होने कहा कि थानों पर पूरी तरह से शिकायतें सुनी जायेगी। यदि पीड़ित थाने की कार्यवाही से सन्तुष्ट नहीं होता तो निस्तारण की समीक्षा की जायेगी। पुलिस कार्य व्यवहार में मानवता व विनम्रमा का समावेश करे। कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था बेहतर बनायी जायेगी। उन्होने कहा कि अवैध खनन तथा भू-माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही की जायेगी। उन्होने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाले कार्यो का सर्वोपरि रखा जायेगा अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने का हर संभव प्रयास किया जायेगा।
बताते चलें नवागत पुलिस अधीक्षक शैलेष पाण्डेय 2011 बैच के आईपीएस हैं। पुलिस अधीक्षक का जन्म बिहार में हुआ। इण्टर तक की शिक्षा पटना तथा स्नातक से मुम्बई में शिक्षा ग्रहण किया। साढे़ चार वर्ष नेशनल शिप पर सेवा के दौरान 90 देशों का भ्रमण किया। इलाहाबाद, गोरखपुर में प्रशिक्षण के बाद एएसपी आजमढ़, आगरा रहे। मथुरा, सन्त कबीर नगर, बस्ती में कुशल कार्यो को अंजाम देने के बाद जौनपुर एसपी के पद पर तैनात किये गये है।
खबर /विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
रवि शंकर वर्मा ☎️ 9838811610
विनोद साहू ☎️ 9918551144
"राकेश अग्रहरि ☎️ 9956104903


Comments
Post a Comment