जेसीआई शाहगंज शक्ति द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य सुविधाओं के लिये अत्याधुनिक मशीनों से लैस चिल्ड्रेन हास्पिट्ल का उद्घाटन मुख्य अतिथि जेसी जोन 3 की जोन कार्डिनेटर जेसी आशा गुप्ता के द्वारा किया गया। नई तकनीक से सुसज्जित चिल्ड्रेन हास्पिटल की विशेषताओं एवं अत्याधुनिक मशीनों के बारे कार्यक्रम अध्यक्ष डा० एस एल गुप्ता ने बताया कि वार्मर, बच्चों के ट्रेमप्रेचर कंट्रोल और सीपीएपी मशीन के द्वारा बच्चों के सांस काे सामान्य करता है। पीलिया के लिये फोटोथैरपी, बच्चों को आक्सीजन के लिये सेन्ट्रल आक्सीजन इत्यादि मशीनों के बारे में जानकारी दिया।
संस्था की अध्यक्षा खुशबू जायसवाल ने हास्पिटल की तारीफ करते हुये कहा कि बच्चों के स्वास्थ सम्बन्धी मशीने होने से जिन मरीजों को बच्चों को लेकर जिला मुख्यालय जाना पड़ता था। अब उन्हें ये सारी सुविधायें एक ही छत के नीचे शाहगंज में में ही उपलब्ध होगी।
उद्घाघाटन समारोह का सचालंन आई पी गीता जायसवाल ने किया व आभार प्रदर्शन पूनम गुप्ता ने किया।
इस दौरान रेनू सेठ,अमृता जायसवाल,मोहिता जायसवाल,संगीता जायसवाल सच्चिदानंद सिलाची, शैलेंद्र उर्फ पप्पू प्रजापति, राजेश सिंह, विश्वास यादव सोहन जायसवाल प्रमुख रूप से मौजूद रहे।



Great facilities at a block level like Shahganj that are not available even at some districts..
ReplyDeleteThx sir
Delete