!! सपा नेता ने चमका दी आदिवासियों की किस्मत, योगी आदित्यनाथ ने किया सम्मानित


वाराणसी।
तहलका 24x7
                   सत्ता और सिस्टम के मनमानेपन और लुट खसोट से त्राहि त्राहि कर रहे सोनभद्र जनपद को कभी पंडित नेहरु ने देश का स्विट्जरलैंड कहा था ।आजादी के बाद यहाँ बिजलीघरों और उद्योगों का जमघट लगा। फिर यह स्विट्जरलैंड डोलोमाईट और लाइमस्टोन की खदानों में बदल गया। इसी सोनभद्र के बेहद दूरगामी अंचल अगोरी में एक अनिल यादव रहा करते हैं ।यह वो इलाका है जहाँ का अब से महज दो- तीन वर्ष पूर्व तक बरसात के दौरान शेष जिले से संपर्क टूट जाता था। अनिल जब छात्र थे तो उन्हें उनके सहपाठियों ने उनके डिग्री कालेज में छात्र संघ का अध्यक्ष बना दिया। जब कालेज से निकले तो उन्होंने अपना पूरा समय समाजवादी पार्टी को देना शुरू कर दिया ।जब पिछले दिनों जिला पंचायत चुनाव हुए तो गाँव वालों की जिद्द पर अनिल यादव पंचायत सदस्य हो गये फिर अखिलेश यादव ने उनकी ईमानदारी कर्मठता को मान देते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष बना दिया । यह अनिल यादव लखनऊ में दीनदयाल उपाध्याय पंचायत प्रशस्तिकरण पुरस्कार से सम्मानित हुए हैं। सोनभद्र जिला पंचायत प्रदेश की सर्वश्रेष्ठ जिला पंचायत घोषित हुआ है।
 
       
                          पुरस्कार मिलने पर ख़ुशी जाहिर करते हुए अनिल यादव बताते हैं कि अभी हमें और काम करना है सोनभद्र के आदिवासी गिरिजनों की मुश्किलें थोड़ी सी भी कम कर पाया तो मुझे अच्छा लगेगा। अनिल यादव द्वारा अपनी पंचायत को श्रेष्ठ बनाने के लिए किये जाने वाले प्रयासों की कहानी भी कम दिलचस्प नहीं है ।अनिल ने जब पद संभाला तो केंद्र सरकार द्वारा दिए जाने वाली तमाम फंडिंग लगभग बंद हो चुकी थी उनके पास जिला निधि और राज्य सरकार की थोड़ी बहुत राशि ही विकास कार्यों के लिए उपलब्ध थी। उन्होंने पंचायत अध्यक्ष के तौर पर पहला काम आम आदिवासी और ग्रामीण जनता के लिए सुगम और छोटी सड़कों के निर्माण का शुरू किया ,जिससे कि उनकी शहरी इलाकों में पहुँच आसान हो सके ।अनिल कहते हैं कि हमारे यहाँ स्वास्थय ,शिक्षा और अन्य बुनियादी सुविधाओं को जन जन तक पहुंचाने के काम में सबसे ज्यादा आड़े पहुँच मार्ग की अनुपलब्धता आ रही थी ,गाँवों तक न तो एम्बुलेस पहुँच सकती थी न पुलिस, न ही छात्र पढने जा पाते थे।
          इस विकट समस्या को दूर करने के फंड की बड़ी कमी सामने आ रही थी। हमने देखा कि पंचायत को टैक्स वसूलने के अधिकार तो है। लेकिन कही भी सही तरीके से और ईमानदारी से न तो वसूली हो रही है न ही नियमों का पालन हो रहा है हमने टैक्स वसूली को नियमित किया ,जिससे हमारी पंचायत की आय में वृद्धि हुई और विकास कार्य ज्यादा तेजी से कराये जाने लगे। अनिल कहते हैं आदिवासियों की शिक्षा और स्वास्थ्य गंभीर मुद्दा है अब हम इसी पर काम करने जा रहे हैं जल्द ही आपको हकीकत जमीन पर सुधार दिखने लगेगा।
     

                 खबर /विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
                 रवि शंकर वर्मा ☎️ 9838811610
                 विनोद साहू      ☎️9918551144
                 राकेश अग्रहरि  ☎️ 9956104903

Comments