सार्वजनिक वितरण प्रणाली के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं :श्री पार्थ अच्युत उपायुक्त (खाद्य) वाराणसी मंडल
*जिलापूर्ति अधिकारी को दिया गया शत प्रतिशत राशन कार्ड बनवाने का जिम्मा।
जौनपुर।
मंगलवार को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के सुधार हेतु शासन की भावना से आपूर्ति एवं विपणन कर्मियों को अवगत कराने के उदेश्य से उपायुक्त ( खाद्य) वाराणसी मंडल श्री पार्थ अच्युत जनपद के दौरे पर थे। जिला पूर्ति कार्यालय मे विपणन एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षको एवं अधिकारियों की संयुक्त बैठक की।
उपायुक्त खाद्य ने गोदाम प्रभारियों को निर्देशित किया कि कोटेदारो को सही मात्रा एवं गुणवत्ता मे खाद्यान्न उपलब्ध करायें। आपूर्ति निरीक्षक की यह जिम्मेदारी होगी कि ग्राम सभा में उसका दाना-दाना वितरण कराये। इसके साथ ही शासनादेशानुसार पात्रता सूची का सत्यापन कराने मे अपनी वांछित भूमिका का निर्वहन करें। जिला पूर्ति अधिकारी शत प्रतिशत आधार सिडिंग करना सुनिश्चित कराये। माह मई मे समस्त नगर क्षेत्र के कोटे दार इ-पाश मशीन से वितरण करायेंगे।
खाद्य माफियाओं पर पैनी नजर रखे अगर कही कोई खाद्यान्न माफिया सक्रिय है तो ईसी एक्ट और प्रिवेन्सन आफ ब्लैक मार्केटिंग एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही कराये। आपूर्ति निरीक्षक स्वयं गल्ले का ज्यादा से ज्यादा सत्यापन करें राशन की दुकाने साफ सुथरी हो और यथा सम्भव आवासीय भवन मे न हो।
बैठक मे जिला पूर्ति अधिकारी डा.आर.के. तिवारी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी महेश श्रीवास्तव सभी विपणन अधिकारी, विपणन निरीक्षक ,आपूर्ति निरीक्षक एवं एरिया राशनिंग अधिकारी उपस्थित थे।

Comments
Post a Comment