*योगी राज में भी नहीं सुधर रहा बिजली महकमा*
विनोद साहू / रवि शंकर वर्मा
जौनपुर जनपद की तहसील शाहगंज के सबरहद रसूलपुर गावं मे ना तो खम्भा है, ना ही तार है और ना ही बिजली है। फिर भी विद्युत विभाग की द्वारा बेवजह बिजली बिल भेजा जा रहा है। आधा दर्जन लोगों को बिजली का बिल आ रहा है। जिन लोगों को भी बिजली का बिल पकड़ाया जा रहा है उनके यहां किसी के भी झोपड़ी में बिजली का कनेक्शन नहीं लगा है।
तहलका 24x7 को प्राप्त जानकारी के मुताबिक चनरा देवी पत्नी शम्भूलाल विधवा है। इनके छप्पर में न ही मीटर लगा है और न ही तार ही गया है। बगैर उपभोग किये इनको 7162 रू. का बिल भेज दिया गया। वही गांव की ही कलावती देवी पत्नी छब्बूलाल को भी इसी तरह 6563 रू. रूपया जमा करने हेतु बिल भेज दिया गया। इसी तरह अन्य लोगों को भी विद्युत विभाग ने शुल्क जमा करने के लिए बिल भेजा है।
इस बाबत जेई भानू प्रताप सिंह से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जिन्हें बिल मिला है वह लोग मेरे कार्यालय में मुझसे मिले सभी के समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
आपको बताते चलें कि पूर्व में भी ऐसे ही बिल बिजली विभाग द्वारा भेजा गया था। परेशान हाल गरीबों ने जब विभाग से गुहार लगाई तो बताया गया गलती से बिल जा चुका है। अब नहीं जायेगा। अब छह माह बाद फिर से उसी समस्या से ग्रामीण दो चार है। लोगों ने विभाग के उच्चाधिकारियों से समस्या के समाधान हेतु गुहार लगाई है। चनरा देवी लोगों के घरों में झाडू पोछा व बर्तन माजं किसी तरह जीवन यापन कर रही है। इसे किसी भी तरह का कोई सरकारी सहायता नहीं प्राप्त हो रहा। वहीं हाल कलावती का है। बेटा दिव्यांग है है। उसके पास इतना भी पैसा नहीं है कि वह बेटे का ईलाज करा सके। ऊपर से बिजली विभाग की बिजली बिल का लोचा।मिट्टी की दिवाल पर घास फूस का छप्पर डाल कोटे के राशन से गुजारा करने वाली बेहद गरीब परिवार के सामने बिल ने बेवजह नई मुसीबत खड़ी कर दिया है। इनका कहना है कि यदि अधिकारियों ने सुनवाई न की तो जान देने के अलावा कोई चारा नहीं है।



Comments
Post a Comment