!! घण्टे भर बाद आयी एम्बुलेन्स, अधेड़ ने दम तोड़ा

!!  यदि समय पर एम्बुलेंस पहुंच गई होती तो अधेड़ को बचाया जा सकता था 

!!  एम्बुलेंस के समय से न पहुंचने से इलाज के अभाव में अधेड़ की मौत 

जौनपुर। 
तहलका24x7
                     जिले के मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के साहब गंज मोहल्ले में सूचना दिये जाने के एक घण्टे बाद  108 नम्बर एम्ब्यूलेन्स पहुंची। तब तक अधेड़ की मौत हो चुकी थी। इस तरह की संवेदनहीनता पर क्षेत्र के लोगों में जबरदस्त आक्रोश ब्याप्त है।  
                      बताते है कि मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के मुहल्ला साहबगंज जंधई रोड निवासी 45 वर्षीय सुरेन्द्र चौरसिया की शनिवार को देर शाम अचानक घर पर काम करते समय अचानक तबियत खराब हो गई। और कुछ देर बाद बेहोश हो गये। परिजन  अस्पताल ले जाने के लिए वाहन ढूँढने लगे लेकिन सहालग के सीजन होने की वजह से वाहन की व्यवस्था नहीं हो सकी। 
                          अन्ततः परिजनों ने तत्काल 108 एम्बूलेन्स को सूचित किया लेकिन सूचना के एक घन्टे के बाद भी एम्बुलन्स  नहीं पहुंचा तब तक सुरेन्द्र चैरसिया की मौत हो गई । अचानक हुए हादसे से घर मे कोहराम मच गया । परिजन मौत की वजह एम्बूलेन्स को सही समय पर न पहुँचना बता रहे है । इस घटना से योगी सरकार एवं मोदी सरकार की गुड गवर्नेंस की पोल खुल गई है। जिसे लेकर परिजनों मे आक्रोश है । 
                              जब से सूबे में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनी है। तब से उनके मन्त्री, विधायक छापेमारी में खूब मुस्तैदी दिखा रहे हैं। लगभग सभी विभागों कार्यालयों में औचक निरीक्षण में तेजी आई है। अब सवाल उठना लाजिमी है कि एम्बुलेंस के समय से न पहुंचने से इलाज के अभाव में हुए मौत का कौन जिम्मेदार होगा?  



Comments