!! मेडिकल कालेज निर्माण अवरोध पर होगी जेल: गिरीश



जौनपुर।
तहलका 24x7
                    प्रदेश के नगर विकास राज्य मंत्री गिरीश यादव जनपद के सिद्दीकपुर में निर्माणाधीन मेडिकल कालेज के औचक निरीक्षण करते हुए कहा है कि सपा सरकार ने मेडिकल कॉलेज के नाम पर केवल राजनीति किया और अपने लोगों को संतुष्ट करने का प्रयास किया ।
                       अब कॉलेज निर्माण में किसी भी प्रकार की धांधली , गुंडई व ठेकेदारों की दबंगई नही चलेगी। जो भी कॉलेज निर्माण में अवरोध उत्पन्न करेगे उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही होगी।  और उन्हें जेल जाना पड़ेगा। उन्होने रविवार को  निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कालेज का औचक निरीक्षण करने बाद पत्रकारों से बात करते हुए उक्त चेतावनी दिया।

                           इस दौरान उन्होंने ने कार्यदायी संस्था एवं निर्माण कंपनियों से मेडिकल कालेज के बंद काम को शीघ्र चालू कराने की बात कही। निर्माण कंपनियों से काम की गुणवत्ता में सुधारने का निर्देश दिया तथा कहा कि अब तक किये गये कार्यो की भी जांच कराई जाएगी । राज्यमंत्री ने ने कहा कि योगी सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य  सुविधाओं को बढ़ावा दे कर जनता को लाभ देना चाहती है जौनपुर का मेडिकल कॉलेज जल्दी चालू हो यही  प्रदेश सरकार की मंशा है जिससे यहा के लोगो को स्वास्थ्य लाभ व रोजगार मिले। राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया , अजय प्रधान राजू दादा, राजवीर दुर्गवंशी मनीष श्रीवास्तव, भूपेंद्र सिंह आदि लोग  मौजूद थे।

Comments