* शाहगंज विकास परिषद तत्वावधान में सुकमा शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि
*राम लीला समिति के तत्वावधान में भी सुकमा शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि
विनोद साहू
शाहगंज/जौनपुर
सुकमा की हृदय विदारक घटना पर शाहगंज विकास परिषद के तत्वावधान में एक शोक सभा आहुत की गई। शोक सभा में देश के लिए शहीद हुए भारत माँ के 25 लाल के लिए दो मिनट का मौन रखा गया और प्रार्थना किया गया कि ईश्वर शहीद हुए भारत माँ के 25 लाल की आत्मा को शांति दे और परिजनों को इस पहाड़ जैसे दुख को झेलने की शक्ति दे।
शोक सभा की पूर्व पालिका अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता ने किया।श्री गुप्ता ने अपने उद्बबोधन में कहा कि सुकुमा की यह दर्दनाक घटना साफ इशारा कर रही है कि भारत वर्ष का खुफिया तंत्र अभी भी बहुत कमजोर है। भारत सरकार का इस हृदय विदारक घटना पर मात्र दुख जता कर अपने दायित्वों की इतिश्री करने से काम नहीं चलेगा। देश के लिए शहीद हुए भारत माँ के लाल के परिजनों (देश के समस्त सवा सौ करोड़ जनता) को राजनीति नहीं परिणाम चाहिए
इस अवसर पर सदाफ असफाक सफ्फू, जावेद मास्टर, अखिलेश अग्रहरि, जेया अनवर, फूल कुमार प्रजापति, फैजान अंसारी, दुर्गेश गिडवानी, प्रीतम सिंह, बृजेश सेठ, सच्चिदानंद सिलाची, तारिक बशर, देवानंद उपाध्याय, सौरभ आर्य, विकास अग्रहरि, हनुमान अग्रहरि, विवेक गोलू, श्री प्रकाश वर्मा, सचिन वर्मा, दिवाकर मिश्रा, लाल बहादुर यादव, सुजीत साहू, धीरज सिंह, प्रवीण श्रीवास्तव, सत्येंद्र मोदनवाल, राजेश सोनी, हरिश्चन्द्र आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
वहीं रामलीला समिति द्वारा अध्यक्ष श्याम जी गुप्ता की अध्यक्षता में एक शोकसभा का आयोजन हुआ। जिसमे जवाहरलाल अग्रहरि, कैलाश नाथ जायसवाल, हर्ष चन्द्र जायसवाल, इंदूनाथ पांडे, सुनील जायसवाल, कमलेश अग्रहरि सेना, निरज अग्रहरि आदि मौजूद रहे।
शोकसभा का आयोजन नगर के धासमंडी चौक स्थित राम जानकी मंदिर बौलिया पर आयोजित किया गया। शोक सभा का संचालन सुभाष चन्द्र मोदनवाल ने किया।


Comments
Post a Comment