फूल कुमार प्रजापति
शाहगंज /जौनपर
सरकार बदल गयी तो चोरों की करतूत बदल गयी । कुछ दिन पहले तहसील क्षेत्र की जनता बाइक चोरों व चार पहिया वाहन चोरों से परेशान थी पर सरकार की सख्ती के चलते जरूर इन चोरियों में कमी आयी है।
लेकिन दूसरी तरफ चोरों ने दूसरा रास्ता अपना लिया है। ग्रामीण बताते है की अब गाँव में जानवर खुले में नहीं रख सकते है क्योंकि दिन में पशु चोर गाँव गाँव घूम कर रेकी करते है और रात में पशुओं को नशीला पदार्थ सुघाँ कर पिकप में लाद कर उठा ले जाते है। जब लोगों को जानकारी होती है तो लोग घेरा बंदी करते है लेकिन चोर हथियारों से लैस रहते है सबसे पहले तो पिकप से ही ईट पत्थरों से लोगों पर हमला कर देते है जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते तब तक पिकप लेकर रफू चक्कर हो जाते है।
सबसे ख़ास बात है की शाहगंज व खेतासराय थाना क्षेत्र के कई ग्रामीण इस तरह की चोरियों के बारे में पुलिस को अवगत कराया है परन्तु स्थानीय पुलिस अपने पुराने ढर्रे पर ही चल रही है। क्योंकि बहुत से पुलिस कर्मी काफी समय से यहीं जमें है। जबकि सूबे का निजाम बदल चुका है ।आये दिन तहसील क्षेत्र के अलग अलग गांवों में पशु चोर लोगों की पड़िया पड़वा बकरी बकरा भैस मुर्गी मुर्गा तक बड़ी आसानी से उठा ले जा रहे है।
अब ग्रामीणों में चर्चा है कि जब पुलिस बाइक चोरों का खुलासा नहीं कर सकी। तो गोवंश, बकरी- बकरा चोरों की धड़ पकड़ कैसे कर पायेगी ?
ऐसे में अब लोगों को नवागत कप्तान शैलेष कुमार पाण्डेय से उम्मीद है कि जनपद में हो रही चोरियों पर लगाम लगायेंगे वही थानों पर वर्षों से जमे कई चर्चित सिपाहियों पर भी कार्यवाही करेंगे।

Comments
Post a Comment