आग ने दो परिवारों को किया तबाह


जौनपुर ।
तहलका 24x7
                     जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र स्थित गौरा ग्राम मे अज्ञात कारणो से दो रिहायशी मड़हों में आग लगने से दोनों परिवारों का घर गृहस्थी का सभी सामान राख हो गया। और दाने दाने का मोहताज होने के साथ सब कुछ गंवा बैठे। बताते हैं कि  गौरा गांव निवासी राम अवतार एवं बाबू नन्दन निषाद के छप्पर मे रविवार को आग लग गयी और ऊंची लपटें उठने लगी। शोर मचाने पर ग्रामीण पहुंचे और आग पर काबू पाने का जी तोड़ प्रयास किया  लेकिन जब तक  आग बुझाई जाती। तब तक उसमें रखा घर गृहस्थी का सामान, अनाज, कपड़ा, टीबी आदि तमाम सम्पत्तियां जल कर राख हो गया। सूचना मिलने के बाद भी अग्निशमन दल की टीम नही पहुच सकी ।

Comments