!! त्रिलोचन बाजार अंधेरे में, बिजली आपूर्ति ध्वस्त
!! नये निजाम का आदेश 18 घन्टे बिजली आपूर्ति सिर्फ हवा हवाई
जौनपुर।
जलालपुर क्षेत्र के त्रिलोचन महादेव बाजार में लो बोल्टेज व जबरदस्त बिजली कटौती की समस्या से व्यापारी वर्ग एवं क्षेत्रवासी जबरदस्त जूझ रहे हैं। जबकि योगी सरकार का आदेश है कि ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति की जाएगी। वह आदेश हवा हवाई साबित हो रहा है। व्यापारियों में इस बात का का आक्रोश है कि विद्युत विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मनमाने ढंग से काम करते हैं। फाल्ट के कम्पलेन करने पर मोबाइल फोन रिसीव नहीं करते हैं। निजाम बदलने के बावजूद अधिकारी एवं कर्मचारी पुराने ढर्रे पर ही चल रहे हैं। उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष अनुराग कुमार वर्मा ने बताया कि बाजार में काफी प्रयास के बाद तो खम्भा तो लगा लेकिन उस खंभे पर आज भी केबल तार नहीं लगाया गया। बाजार में कुछ जगह जर्जर तार बिन बुलाए घटना को आमंत्रण दे रहे हैं। सक्षम अधिकारी को सूचना के बावजूद उनका उदासीन रवैया क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। श्री वर्मा ने बताया कि हमारा मानना तो यह कि इस क्षेत्र के पुराने कर्मचारियों को यहां से हटाकर नए कर्मचारी की नियुक्ति की जाए तभी नये निजाम के मंशानुरुप काम हो पाएगा। व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनुराग वर्मा के मुताबिक पुराने कर्मचारियों को तत्काल हटाकर नए कर्मचारियों की नियुक्ति की जाय ताकि पुराने ढर्रे पर चलने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी अपने कार्य करने की शैली के कारण अनावश्यक रूप से योगी सरकार को बदनाम न कर सकें।
खबर /विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
रवि शंकर वर्मा ☎️ 9838811610
विनोद साहू ☎️ 9918551144
राकेश अग्रहरि ☎️ 9956104903#

Comments
Post a Comment