जौनपुर : समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह की संस्था ने जिला अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों को दिया KN 95 मास्क

जौनपुर : समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह की संस्था ने जिला अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों को दिया KN 95 मास्क


जौनपुर।
आर के सिंह
तहलका 24x7
                        कोरोना जैसी महामारी में लाक डाउन के दौरान गरीबों और असहायों को भोजन, राशन का पैकेट एवं दवा के साथ साथ कोरोना योद्धाओं को सुरक्षा की दृष्टि से उच्च गुणवत्ता वाले मास्क देने का बीड़ा समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह की संस्था ने उठाया है। इसी कड़ी में शनिवार को जिला अस्पताल में तैनात स्वास्थ्य विभाग की टीम को ज्ञान प्रकाश सिंह की संस्था श्रीमती अमरावती श्रीनाथ सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा KN95 मास्क का वितरण किया गया।



वैश्विक महामारी कोरोना के असली फाइटर डॉक्टर, नर्स समस्त मेडिकल स्टाफ व कर्मचारियों को संस्था की ओर से शिवा सिंह व मिथिलेश तिवारी ने अस्पताल के वार्डों में जाकर KN 95 मास्क वितरित किया। इस मौके पर उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों अजय सिंह, कौशल त्रिपाठी, आशुतोष पाठक, संजय सिंह, गुलाब यादव, आनंद सिंह आदि ने ज्ञान प्रकाश सिंह और उनकी संस्था के लोगों द्वारा कोरौना योद्धाओं के लिए किए गए इस कार्य के प्रति आभार जताया।

Comments