आजमगढ़ : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहनगर बना धन उगाही अड्डा

आजमगढ़ : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहनगर बना धन उगाही अड्डा


मेंहनगर।
राकेश चतुर्वेदी
तहलका 24x7
                    स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर दवाइयों का  टोटा लगा हुआ है। पीड़ित मरीजों ने आरोप लगाया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर तैनात प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ राजेन्द्र प्रसाद द्वारा सभी दवाएं बाहर की लिखी जाती है। इसका खुलासा तब हुआ जब गौरा गांव निवासी भाजपा कार्यकर्ता त्रिलोकी सिंह स्वास्थ्य केन्द्र पर शनिवार को पहुंचे। अस्पताल पर जुकाम, बुखार, खासी व रैबीज की सुई नदारद है। दर्जनों मरीज प्राइवेट अस्पतालों से महंगी दवा लेने को विवश हो रहे थे। ग्रामीण मरीजों ने इसकी सूचना भाजपा नेता पूर्व जिला मंत्री  अरविंद सिंह को दिया। सूचना को गम्भीरता से लेते हुए  उन्होंने प्रभारी डाक्टर से पूछा तो दो टूक में उत्तर दिया कि अस्पताल पर इस तरह कि कोई दवा ऊपर से नही आ रही है तो क्या किया जाय।


अरविन्द सिंह ने कहा कि इस तरह की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। दवा के लिए भटक रहे मरीजो में धनमानी देबी, बसिला, शशांक राय, अनूप कुमार आदि ने बताया कि काउंटर से पर्ची कटाने के बाद भी दवा के लिए अन्दर डाक्टर साहब बता रहे हैं कि दवाएं नहीं है। आप लोग बाहर से ले लीजिए। शशांक राय मेंहनगर ने बताया कि पांच दिन से रैबीज इंजेक्शन के लिए अस्पताल का चक्कर लगा रहा हूं लेकिन नहीं मिल पा रहा है ।अस्पताल पर तैनात प्रभारी चिकित्साधिकारी के कार्यप्रणाली से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में आक्रोश व्याप्त है । ग्रामीणों का आरोप है कि अस्पताल पर सिर्फ मेडिकल के नाम पर धन उगाही किया जा रहा है। दवा लेने जब भी जाओ बस एक ही उत्तर मिलता है की दवा नहीं है बाहर से ले लो।

Comments