जौनपुर : सोंधी क्षेत्र के सभी निजी अस्पतालों व क्लिनिक खुलने पर अग्रिम आदेश तक रोक - सीएमओ
किसी भी तरह की प्राइवेट स्वास्थ्य सेवा संचालित होने पर संस्थान धारा 188 के तहत हो सकता है सीज
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24x7
महामारी को देखते हुए लॉकडाउन का दूसरा चरण समाप्त होने से पहले ही लॉकडाउन के तीसरे चरण की घोषण कर दिया गया। इसके साथ ही साथ लोगों को घरों में रहने की अपील किया गया है। लॉकडाउन के तीसरे चरण में शुरुआत से पहले कोरोना मरीजों की तेजी से बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी ने डॉ रामजी पाण्डेय ने शख्ती से निर्देशित करते हुए लॉकडॉउन के पालन करने का आदेश दिया है कि अग्रिम आदेश तक प्राइवेट व निजी स्वास्थ्य सेवाएं पूर्णतः जनपद में बन्द रहेंगी।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रमेश चन्द्र ने बताया मुख्य चिकित्साधिकारी के आदेश के अनुपालन में एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर करते हुए बताया कि कोविड-19 खतरनाक बीमारी को देखते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी जौनपुर के निर्देशानुसार विकास खण्ड सोंधी(शाहगंज) के अंतर्गत समस्त प्राइवेट अस्पताल, नर्सिंग होम, निजी क्लीनिक सभी पैथी के चिकित्सालय आदि निजी स्वास्थ्य सेवाएं अग्रिम आदेश तक बन्द रहेगा। यदि इसका उल्लंघन करते हुए कोई पाया गया तो उसके विरुद्ध धारा 188 के तहत कड़ी कार्यवाही की जाएगी अथवा संस्थान भी सीज हो सकता है।
इस वैश्विक महामारी को देखते हुए शासन ने मरीजों के इलाज के लिए शासन द्वारा सरकारी संस्थानो में इलाज का बंदोबस्त किया गया है। इमरजेंसी मेडिकल सेवा के लिए नज़दीकी सरकारी अस्पताल पर सम्पर्क कर सकते है। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने लोगों से लॉकडॉउन का पालन करते हुए घरों में रहने की अपील किया है तथा स्वास्थ्य सेवा में असुविधा के लिए हेल्प लाइन नम्बर भी जारी किया है।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी (शाहगंज) का 9918565565 एवं 9621410317 हेल्प लाइन नंबर है। इस संपर्क नंबर पर मरीज परामर्श करके दवा मेडिकल स्टोर से ले सकते है अथवा CHC, PHC व जिला चिकित्सालय पर मरीज का इलाज करा सकते है। मेडिकल स्टोर नित्य की भांति शारीरिक दूरी का पालन करते हुए खुलेंगे।


Comments
Post a Comment