जौनपुर : अरविंद उपाध्याय के निर्वाण दिवस पर पत्रकारो ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

जौनपुर : अरविंद उपाध्याय के निर्वाण दिवस पर पत्रकारो ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि


खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24x7
                          क्षेत्र के पत्रकारिता जगत के सशक्त हस्ताक्षर अरविंद उपाध्याय बड्डी के निधन के प्रथम निर्वाण दिवस पर वृहस्पतिवार को टीकेयू पब्लिक स्कूल पर स्थानीय पत्रकारों की ब्लाक ईकाई ने एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। ब्लाक अध्यक्ष बृजेश उपाध्याय की अध्यक्षता में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सर्वप्रथम दो मिनट का मौन रखा गया।



श्रद्धांजलि सभा में ब्लाक अध्यक्ष बृजेश उपाध्याय ने कहा कि स्व. उपाध्याय ऐसे कलमकार रहे जिनकी कमी पत्रकारिता के क्षेत्र में हमेशा खटकती रहेगी। इस मौके पर संतलाल सोनी, प्रमोद पांडेय, संगम पांडेय, शिवशंकर दूबे, जियालाल सोनी, रिंकू उपाध्याय, श्रवण उपाध्याय, मुलायम सोनी, गोकर्ण पाण्डेय, अशोक विश्वकर्मा, राजेश आदि पत्रकारो ने श्रद्धांजलि अर्पित किया।

Comments