जौनपुर : जेडी मेमोरियल हास्पिटल को "कारण बताओ नोटिस" के साथ जिला प्रशासन ने कराया बंद

जौनपुर : जेडी मेमोरियल हास्पिटल को "कारण बताओ नोटिस" के साथ जिला प्रशासन ने कराया बंद


"तहलका 24x7 न्यूज़" की खबर "निजी चिकित्सा बंद के आदेश की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं निजी नर्सिंग होम संचालक" का हुआ असर


जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24x7
                   "तहलका 24x7 न्यूज़" की खबर "निजी चिकित्सा बंद के आदेश की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं निजी नर्सिंग होम संचालक" का जबरदस्त असर हुआ है। जिला प्रशासन ने "तहलका 24x7" की खबर का संज्ञान लेकर शुक्रवार को सक्रियता दिखाई। इन्फेक्सन प्रिवेशन एण्ड कन्ट्रोल कमेटी द्वारा शुक्रवार को जनपद के विभिन्न संचालित निजी चिकित्सालयों का कोविड-19 में आम जनमानस को चिकित्सा सेवायें प्रदान किये जाने हेतु शासन स्तरीय मानकों की जॉच की गयी।



जांच में जे. डी. मेमोरियल हास्पिटल सुतहट्टी जौनपुर का निरीक्षण किया गया और पाया गया कि संबंधित चिकित्सालय में अनाधिकृत रूप सें बिना सक्षम आदेशों के संचालित किया जा रहा है। अनाधिकृत रूप से चिकित्सालय संचालन किये जाने के संबंध में जे. डी. मेमोरियल हास्पिटल सुतहट्टी जौनपुर के संचालक को संबंधित कमेटी द्वारा कारण बताओं नोटिस निर्गत की गयी तथा तत्काल चिकित्सालय का संचालन बन्द कराया गया। साथ ही जनपद के समस्त निजी चिकित्सालयों के स्वांमियों/प्रोपराइटरों को निर्देशित किया है कि वह बिना सक्षम आदेश प्राप्त किये अपने-अपने चिकित्सालयों का संचालन तत्काल बन्द कर दें अन्यथा उनके विरूद्ध एफआईआर इत्यादि की वैधानिक कार्यवाही की जायेगी जिसका सम्पूर्ण उत्तर दायित्व संचालनकर्ताओं का होगा। 

"निजी चिकित्सा बंद के आदेश की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं निजी नर्सिंग होम संचालक" खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करें 

👉 https://www.tahalka24x7.com/2020/05/blog-post_67.html

Comments