जौनपुर : डॉ दूबे ने साझा किया पीपीई किट के उपयोग समेत मेडिकल अपशिष्ट के निस्तारण की जानकारियां
आईएमए के तत्वावधान में डॉ जेपी दूबे ने लिया कोविड-19 संक्रमण से सुरक्षा व निदान का प्रशिक्षण
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
कोरोना महामारी के बीच जौनपुर जिले में बढ़ रहे कोरोना केस को रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा दिए गए आदेशों के अनुपालन में जनपद के सभी निजी नर्सिंग होम, क्लिनिक, चिकित्सालय को बंद किया गया है। इसी दौरान शाहगंज के आरके हॉस्पिटल के प्रबंधक अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ जेपी दुबे द्वारा मुख्य चिकित्साधिकारी के समक्ष अस्पताल को खोलने की अनुमती के लिए आवेदन किया था। आवेदन के पश्चात डॉ दूबे जिले में आईएमए के सदस्यों के साथ कोविड-19 संक्रमण से बचने एवं निदान के लिए प्रशिक्षण प्राप्त किया।
प्रशिक्षण के अनुभवों को रविवार के पूर्वाह्न अपने चिकित्सालय सभी कर्मचारियों को शासन द्वारा निर्गत नियमों के संदर्भ में, कोरोना वायरस से बचाव के लिए, मास्क पहनने, पीजीआई किट के उपयोग, तथा हाथ धोने ले तरीके, फिजिकल डिस्टेनसिंग, बायो मेडिकल वेस्ट के निस्तारण समेत तमाम महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की। जिससे भविष्य में अस्पताल खोले जाने की अनुमती प्राप्त करने के बाद मरीजो समेत स्वास्थ्य कर्मियों के लिए कारगर साबित होगी।


Comments
Post a Comment