जौनपुर : ईशान प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत, बधाई देने वालों का लगा तांता

जौनपुर : ईशान प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत, बधाई देने वालों का लगा तांता


शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
                    सर्व समाज के अजीज ईशान राम जायसवाल की सक्रियता, समाज के प्रति उनकी सहभागिता व उनके उर्जावान व्यक्तित्व से प्रभावित होकर शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें उप्र जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के युवा संगठन का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। खबर मिलते ही बधाई संदेश देने वाले उनके शुभचिंतकों व इष्ट मित्रों का तांता लग गया।



जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष व जिलाध्यक्ष सर्वेश जायसवाल ने बताया कि ईशान राम जायसवाल की सक्रियता, समाज के प्रति उनकी सहभागिता व उनके उर्जावान व्यक्तित्व से प्रभावित होकर जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अजय जायसवाल व राष्ट्रीय महासचिव अटल जायसवाल ने संगठन का युवा प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। नव नियुक्त युवा प्रदेश उपाध्यक्ष ईशान राम जायसवाल ने शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है उस पर शत प्रतिशत खरा उतरने का प्रयास करूंगा। ईशान के मनोनयन की खबर मिलते ही बधाई संदेश देने वाले उनके शुभचिंतकों व इष्ट मित्रों का तांता लग गया।

Comments