जौनपुर : पालिका क्षेत्र में 70 टीमें बनाकर घर-घर स्वास्थ्य परीक्षण की योजना

जौनपुर : पालिका क्षेत्र में 70 टीमें बनाकर घर-घर स्वास्थ्य परीक्षण की योजना


2 दिनों में 12117 घरों के कुल 66702 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण


जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24x7
                         नगर पालिका क्षेत्र में 70 टीमें बनाकर घर-घर स्वास्थ्य परीक्षण की योजना बनाई गई और इसका शुभारंभ 3 मई से हो चुका है। रविवार से 70 टीमें घर-घर जाकर प्रत्येक घर के हर व्यक्ति के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त कर रही हैं कि उनमें कोरोना के कोई लक्षण तो नहीं है। अब तक 12117 घरों के कुल 66702 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा चुका है। इन 2 दिनों में 4 व्यक्ति ऐसे जानकारी में आए हैं जिनकी और गहन स्वास्थ्य परीक्षण की आवश्यकता है। और ऐसे लोगों के सैम्पल  लेकर की जांच कराई जाएगी।

Comments