जौनपुर : 5 दिनों में शहरी क्षेत्र में 31526 घरों के कुल 183424 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
3 दिनों में ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 716 गांव में 11969 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24x7
नगर पालिका क्षेत्र में 70 टीमें बनाकर घर-घर स्वास्थ्य परीक्षण की योजना बनाई गई है गत 3 मई से 70 टीमें घर-घर जाकर प्रत्येक घर के हर व्यक्ति के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त कर रही हैं कि उनमें कोरोना के कोई लक्षण तो नहीं है। अब तक 31526 घरों के कुल 183424 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा चुका है। 5 दिनों में 20 व्यक्ति ऐसे जानकारी में आए हैं। जिनकी और गहन स्वास्थ्य परीक्षण की आवश्यकता है और ऐसे लोगों के सैम्पलिंग लेकर की जांच कराई जाएगी।
गत 8 मई से ग्रामीण क्षेत्र में प्रत्येक गांव में स्वास्थ्य विभाग की 63 टीम (प्रत्येक ब्लाक में 3 टीम) घर घर जा रही हैं और ऐसे लोगों को चिन्हित करेंगे जिसमें कि कोरोना के लक्षण हैं। मुख्य रूप से ऐसे लोग जो 20 अप्रैल के बाद गांव में किसी अन्य राज्य से आए हैं उनका चिन्हीकरण करके गहनता से जांच का कार्य कर रहे हैं। 8 मई से यह कार्य प्रारंभ हो गया है। सभी से सहयोग की अपेक्षा है। मंगलवार को तक 716 गांव में 11969 लोगों की स्वास्थ विभाग की टीमों ने स्वास्थ्य परीक्षण का काम पूरा कर लिया है जो 20 अप्रैल के बाद बाहर से आकर के गांव में रह रहे है यह कार्य लगातार चलता रहेगा। इनके घरों पर फलायर भी चिपका दिया गया है जिसमें अंकित है किस तारीख तक इन्हें होम क्वारंटीन में रहना है। जनपद में 23 मार्च से अब तक संकलित सूचना अनुसार 30709 लोग अन्य राज्यों से आ चुके है। 488 विदेश से भी लोग आए हैं। प्रवासी श्रमिक लगातार आ रहे है इसलिए यह संख्या लगातार बढ़ रही है। 30709 लोगों में 24802 लोगो ने 28 दिन का पीरियड पूरा कर लिया है। 5232 लोग ऐसे हैं जिनका पीरियड 21 दिन अभी पूरा नहीं हुआ है इनकी सतत निगरानी स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जा रही है।


Comments
Post a Comment