जौनपुर : 5 दिनों में 31526 घरों के कुल 183424 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24x7
नगर पालिका क्षेत्र में स्वास्थ्य परीक्षण की 70 टीमों द्वारा घर-घर स्वास्थ्य परीक्षण की योजना बनाई गई है। गत 3 मई से 70 टीमें घर-घर जा रही हैं और प्रत्येक घर के हर व्यक्ति के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त कर रही हैं कि उनमें कोरोना के कोई लक्षण तो नहीं है। अब तक 31526 घरों के कुल 183424 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा चुका है इन 5 दिनों में 20 व्यक्ति ऐसे जानकारी में आए हैं। जिनकी और गहन स्वास्थ्य परीक्षण की आवश्यकता है और ऐसे लोगों के सैम्पल लेकर की जांच कराई जाएगी।
गत 8 मई से ग्रामीण क्षेत्र में प्रत्येक गांव में स्वास्थ्य विभाग की 63 टीम (प्रत्येक ब्लाक में 3 टीम) घर घर जा रही हैं और ऐसे लोगों को चिन्हित करेंगे जिसमें कि कोरोना के लक्षण हैं। मुख्य रूप से ऐसे लोग जो 20 अप्रैल के बाद गांव में किसी अन्य राज्य से आए हैं उनका चिन्हीकरण करके गहनता से जांच का कार्य कर रहे हैं। गत 8 मई से यह कार्य प्रारंभ हो गया 9 मई तक 349 गांव में 3622 लोगों की स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने स्वास्थ्य परीक्षण का काम पूरा कर लिया है जो 20 अप्रैल के बाद बाहर से आकर कि गांव में रह गए यह कार्य लगातार चलता रहेगा। इनके घरों पर फलायर भी चिपका दिया गया है जिसमें अंकित है किस तारीख तक इन्हें होम क्वारन्टीन में रहना है।


Comments
Post a Comment