जौनपुर : 3 दिनों में 18591 घरों के कुल 104769 लोगों का किया जा गया स्वास्थ्य परीक्षण - डीके सिंह
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24x7
पूरे विश्व में फैली कोरोना वायरस बीमारी से लोगों को बचाने के लिए जिला प्रशासन हर तरह से व्यवस्था में लगा हुआ है। इसके तहत जनपद जौनपुर के जिलाधिकारी द्वारा नगर पालिका परिषद क्षेत्र अंतर्गत आने वाले प्रत्येक घरों के लोगों की स्वास्थ्य की जानकारी एकत्रित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की 70 टीमें लगाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि जनपद की जौनपुर नगर पालिका क्षेत्र में 70 टीमें बनाकर घर-घर स्वास्थ्य परीक्षण की योजना बनाई गई। ये टीम 70 टीमें 3 मई से घर-घर जा रहे हैं और प्रत्येक घर के हर व्यक्ति के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त कर रही हैं कि उनमें कोरोना के कोई लक्षण तो नहीं है। अब तक 18591 घरों के कुल 104769 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा चुका है। इन 3 दिनों में 4 व्यक्ति ऐसे जानकारी में आए हैं। जिनकी और गहन स्वास्थ्य परीक्षण की आवश्यकता है और ऐसे लोगों के सैम्पल लेकर की जांच कराई जाएगी। इस प्रकार प्रत्येक घर के प्रत्येक की जांच कर हम आसानी से लोगों को इस बीमारी से बचाने का प्रयास करेंगे जिससे बीमारी कहीं और आसपास में फैलने न पाएं।


Comments
Post a Comment