जौनपुर : घर घर स्वास्थ्य परीक्षण में अब तक ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 1161 गांव में 22204 लोगों की हुई जांच
जौनपुर : घर घर स्वास्थ्य परीक्षण में अब तक ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 1161 गांव में 22204 लोगों की हुई जांच
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24x7
घर-घर स्वास्थ्य परीक्षण मुहीम में गत 8 मई से ग्रामीण क्षेत्र में प्रत्येक गांव में स्वास्थ्य विभाग की 63 टीम (प्रत्येक ब्लाक में 3 टीम) घर घर जा रही हैं और ऐसे लोगों को चिन्हित कर रही है जिसमें कि कोरोना के लक्षण हैं। मुख्य रूप से ऐसे लोग जो 20 अप्रैल के बाद गांव में किसी अन्य राज्य से आए हैं उनका चिन्हीकरण करके गहनता से जांच का कार्य कर रहे हैं।
गत 8 मई से यह कार्य प्रारंभ हो गया है । सभी से सहयोग की अपेक्षा है। बुधवार 13 मई तक 1161 गांव में 22204 लोगों की स्वास्थ विभाग की टीमों ने स्वास्थ्य परीक्षण का काम पूरा कर लिया है जो 20 अप्रैल के बाद बाहर से आकर के गांव में रह रहे है यह कार्य लगातार चलता रहेगा। इनके घरों पर फलायर भी चिपका दिया गया है जिसमें अंकित है किस तारीख तक इन्हें होम क्वारन्टाइन में रहना है।


Comments
Post a Comment