आजमगढ़ : हृदयाघात से एसडीएम के स्टेनो की मौत
मार्टीनगंज।
राजेन्द्र राय
तहलका 24x7
स्थानीय तहसील के उप जिलाधिकारी कार्यालय में कार्यरत उप जिलाधिकारी के स्टेनो मातबर गौतम (42) की हृदय गति रुक जाने से रविवार की देर रात में मौत हो गई। सुबह उठने में जब देर होने लगी तो उनकी माताजी उनको जगाने के लिए गई तो मातबर मृत अवस्था में बिस्तर पर पड़े थे। जिसकी सूचना पाकर उप जिलाधिकारी धीरज श्रीवास्तव, तहसीलदार प्रेम कुमार राय एवं समस्त स्टाफ मौके पर मातबर गौतम के घर खण्डवारी पहुंच परिजनों को सांत्वना दिया।
मातबर 2004 - 5 बैच के स्टेनो थे उनकी सर्विस 15 साल के करीब हो चुकी थी वह अपने कार्य में बहुत ही दक्ष थे। तीन भाइयों में वह दूसरे नंबर के थे। पारिवारिक समस्या से हमेशा जूझते रहे अपनी पत्नी से वैचारिक मतभेद के कारण वे हमेशा परेशान रहा करते थे। बीती रात खाना खा कर सोये फिर नहीं उठे। हृदय गति रुकने से उनकी मौत हो गयी। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Comments
Post a Comment