जौनपुर : महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

जौनपुर : महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या


शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
                 कोतवाली क्षेत्र के सुरिस गांव में मंगलवार की अपराह्न एक महिला पंखे के सहारे साड़ी का फंदा बनाकर फांसी पर झूल गई। घटना की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मरने से पूर्व मृतका द्वारा लिखा सुसाइड नोट भी कोतवाली पुलिस को मिला।

दिव्या राव उर्फ गुड़िया (39) पुत्री राम प्यारे के पति की दो वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। महिला अपने दो पुत्रों तेजस (13) व ओजस (9) के साथ मायके में रह रही थी। पति की मौत के बाद ससुराल में हक हिस्से को लेकर मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। मंगलवार को महिला ने कमरे में पंखे के सहारे फांसी पर झूल गई। कमरे से मिले सुसाइड नोट में महिला ने लिखा था कि मैं अपनी जिंदगी से ऊबकर दुनिया छोड़ रही हूं। घटना की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है।

Comments