जौनपुर : सड़क दुर्घटना में युवक गम्भीर रूप से घायल घायल

जौनपुर : सड़क दुर्घटना में युवक गम्भीर रूप से घायल घायल


शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
                       क्षेत्र के जोगीबांध के समीप पैदल सड़क पार करते समय टेम्पो की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उक्त युवक को उपचार के लिए स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय में भर्ती कराया। 

क्षेत्र के गोडिला गांव निवासी राजू (32) पुत्र लक्ष्मण मंगलवार की सुबह जोगीबांध के समीप सड़क पार कर रहा था कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार टेम्पो ने अपने चपेट में ले लिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उक्त युवक को स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय में भर्ती कराया।

Comments