जौनपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

जौनपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव 



शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
                   कोतवाली क्षेत्र के कोहड़ा गांव के प्राइमरी पाठशाला स्थित ट्यूबवेल के समीप आम के पेड़ पर लटका किशोर का शव देखकर ग्रामीणों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन किशोर का शव देखकर दंग रह गये। घर में मातम का माहौल बन गया। घटना की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच मे जुट गई। 

कोंहडा गांव निवासी यशवंत कुमार यादव के (17) पुत्र लाल बहादुर यादव का शव प्राईमरी पाठशाला समीप ट्यूबेल के पास आम के पेड़ पर लटका मिला। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  फिलहाल घर के लोग मौत का कारण कुछ नहीं बता पा रहे हैं। वहीं पुलिस आत्महत्या मानकर मामले के छानबीन में जुटी। किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

Comments