जौनपुर : निखिल ने जीता "योगगुरु" के साथ "मिस्टर फ्रेशर" का एवार्ड, शुभकामनाएं देने वालों का लगा तांता

जौनपुर : निखिल ने जीता "योगगुरु" के साथ "मिस्टर फ्रेशर" का एवार्ड, शुभकामनाएं देने वालों का लगा तांता


शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
                   प्रयागराज जनपद स्थित चौधरी महादेव प्रसाद डिग्री कालेज के वार्षिकोत्सव में स्थानीय नगर निवासी निखिल ठाकुर प्रसाद ने "योगगुरु" के साथ" मिस्टर फ्रेशर" का एवार्ड जीत कर परिजनों, परिचितों एंव शुभचिंतकों को खुशियों की सौगात दी है।



नगर के जेसीज चौक निवासी पूजा ट्रैवेल्स एंव सांई ब्रीक्स वर्क के अधिष्ठाता संतोष तिवारी के पुत्र निखिल ठाकुर प्रसाद प्रयागराज के चौधरी महादेव प्रसाद डिग्री कालेज में स्नातक के प्रथम वर्ष के छात्र हैं। संतोष तिवारी ने बताया कि कालेज के वार्षिकोत्सव में निखिल ने योगगुरु के साथ साथ मिस्टर फ्रेशर का एवार्ड जीता है। निखिल की इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं देने वालों का उनके आवास पर तांता लग गया। 



शुभकामनाएं व निखिल के उज्जवल भविष्य की कामना करने वालों में राजेश कुमार सिंह, विजय प्रकाश गुप्त, ज्ञान चन्द अग्रहरि, सत्य प्रकाश, राकेश कुमार गौतम, विनोद कुमार अग्रहरि, राजकुमार जायसवाल, अतुल कुमार, अब्दुल हकीम, लालता प्रसाद यादव प्रमुख रूप से उपस्थित हुए। 




Comments