जौनपुर : सीएए, एनपीआर व एनआरसी के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस
खेतासराय।
आनन्द सिंह
तहलका 24x7
नगर पंचायत खेतासराय, गुरैनी व मानीकलां ग्राम में शुक्रवार को जुमा की नमाज को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर रही। फिलहाल ऐसी संभावना जताई जा रही है कि दिल्ली की हिंसा से सबक लेते हुए एसपी सिटी के निर्देश पर थानाध्यक्ष खेतासराय विजय प्रताप सिंह ने यह कदम एहतियातन उठाया है। इसके अलावा अनेक स्थानों पर स्वयं निगरानी करते हुए पुलिस फोर्स तैनात रही। पुलिस बल के साथ साथ पीएसी की कई प्लाटून मुस्तैदी से कदम से कदम मिलाती नजर आई। फ़िलहाल सभी जगह जुमे की नमाज शांतिपूर्वक संपन्न हुई। ऐसे में मदरसा कुरानिया, जामा मस्जिद मानी कलां, मस्जिद जंनतुल फिरदौस, मदरसा कुरानिया रियाजुल उलूम, मदरसा कुरानिया जियाउल उलूम, मदरसा रियाजुल उलूम समेत अन्य स्थानों के समीप फोर्स की तैनाती रही।

Comments
Post a Comment