जौनपुर : अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे पलटा, चालक घायल
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
क्षेत्र अंतर्गत आजाद मदरसा के समीप ट्रेलर से साईड लगने से ट्रक असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गया। जिसमें ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उक्त घायल ट्रक चालक को उपचार के लिए स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय में भर्ती कराया।
शुक्रवार की तड़के तीन बजे जौनपुर की ओर से आ रही गिट्टी लदी ट्रक को सामने से आ रही ट्रेलर ने साइड मार दिया। जिससे ट्रक असंतुलित होकर सड़क के किनारे पलट गया। घटना में विद्यालय की बाउंड्री वाल क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में ट्रक चालक अशोक पाल पुत्र रामनाथ पाल माधोपुर राबर्ट्सगंज सोनभद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया।

Comments
Post a Comment