जौनपुर : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोर की मौत
खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24x7
क्षेत्र अंतर्गत शाहगंज मार्ग पर शेरापट्टी गांव के समीप सोमवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक राष्ट्रीय पक्षी की मौत हो गयी। सड़क पर पड़े मोर के शव को देख वहां तमाम ग्रामीण जुट गये। इसकी सूचना वन विभाग को दी गयी। मौके पर पहुँचें वन दरोगा ने गांव के राना यादव, उदयभान सिंह, भोला यादव, पप्पू यादव, सुनील, राजेश आदि के सहयोग से उसका शव गांव की बाग मे दफन कर दिया गया।

Comments
Post a Comment